फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसानों की परेशानियों से रूबरू हुए छात्र

किसानों की परेशानियों से रूबरू हुए छात्र

Tue, 23 Apr 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों की परेशानियों से रूबरू हुए छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई और प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जस्सोवाला गांव का भ्रमण कर ग्रामीण व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई। भ्रमण के दौरान ग्रामीण कृषि व्यवस्था के तहत गेहूं, धान, गन्ना, नगदी फसलों के उत्पादन की जानकारी ली।
छात्रों ने किसानों से वार्ता कर जाना कि गांव में जैविक और रासायनिक दोनों ही विधियों से खेती-बाड़ी की जा रही है। इस दौरान छात्र किसानों की परेशानियों से भी रूबरू हुए। छात्रों ने पंचायत में किसानों और मजदूरों की कठिनाइयों से संबंधित सवाल पूछे। प्रधान और अन्य किसानों ने छात्रों को कृषि के परंपरागत और तकनीकी विधियों की जानकारी दी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों और ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर छात्रों ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को प्रत्येक गांव में एएनएम सेंटर स्थापित करने चाहिए, जिससे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके।
विज्ञापन

भ्रमण दल में शामिल मास्टर ट्रेनर अर्जुन कुमार और नई दिशा ग्रामीण जनहित विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने गांवों में लगने वाली चौपाल और सामाजिक सांस्कृतिक ताने बाने की जानकारी मुहैया कराई। भ्रमण दल में नसीर सैफ, सुजीत कुमार, अशफाक हुसैन, निशांत बढ़ाना, मनोज पांडे, अमन, अलीना, श्रेया नौटियाल, पूजा कुमारी, अवनीश, अतुल पॉल, निधि कुमारी, नीलम, रोहित, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed