{"_id":"5c65cd89bdec2217f558861a","slug":"131550175625-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो --------- उतराखंड व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो --------- उतराखंड व अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। उत्तराखंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 अभ्यास मैच आज शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े छह बजे से खेला जाएगा। कोई भी क्रिकेट प्रेमी मैच देखने आ सकता है। प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
21 फरवरी से जहां अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले खेलना शुरू करेगी। वहीं, इसी दिन से बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले भी शुरू होने जा रहे हैं। उत्तराखंड की टीम इस ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लेने जा रही है। इस लिहाज से उत्तराखंड के लिए टी-20 के प्रैक्टिस मैच बेहद अहम हैं। हालांकि पिछले साल भी उत्तराखंड की टीम अफगानिस्तान के साथ दो प्रैक्टिस मैच खेल चुकी है। इन दोनों मुकाबलों में उत्तराखंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उत्तराखंड ने अपने प्रदर्शन से सबको यह बता दिया था कि वह किसी से कम नहीं है। इधर, अफगानिस्तान बोर्ड ने मैच की तैयारी के लिए उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) से दो अभ्यास मैच खेलने की मांग की थी। इस पर यूसीसीसी ने अफगानिस्तान को 15 और 17 फरवरी को दो अभ्यास मैच खेलने की अनुमति दी। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।
अनुभवी कप्तान के बिना खेलेगी उत्तराखंड टीम
टीम में शामिल सबसे अनुभवी खिलाड़ी रजत भाटिया अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे पहले मैच में नहीं खेलेंगे। जबकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। रणजी में रजत ने अपने दम पर कई मैच जीते थे। 17 फरवरी को होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में रजत खेलेंगे।
विज्ञापन
ये है उत्तराखंड की टीम
टीम में करनवीर कौशल, सन्नी कश्यप, दीपक धपोला, गिरीश रतूड़ी, रोहित डंगवाल, शिवम खुराना, वैभव पंवार, भृगुराज पठानिया, संयम अरोड़ा, सौरभ रावत, विजय शर्मा, हिमांशु बिष्ट, गौरव सिंह व सन्नी राणा शामिल हैं।