{"_id":"5bba32c1867a55684945efed","slug":"131538929345-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर बस चला रहा जीएमओयू चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर बस चला रहा जीएमओयू चालक गिरफ्तार
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। शराब पीकर बस चला रहे जीएमओयू चालक को एक यात्री की सजगता से पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करने के साथ ही बस को भी सीज भी कर दिया।
बीते शनिवार शाम श्रीनगर से करीब 22 सवारियों को लेकर जीएमओयू की बस ऋषिकेश के लिए चली थी। रास्ते में बस चालक और उसके साथियों ने यात्रियों के सामने ही शराब पी और फिर हुड़दंग मचाने लगे। इसके बाद चालक वाहन को बेतरतीब ढंग से चलाने लगा,। इसी दौरान बस में सवार जल संस्थानकर्मी नवीन ने देवप्रयाग निवासी अपने मित्र मोहित भट्ट को ऑडियो मैसेज भेजकर पुलिस को इस बाबत सूचना देने के लिए कहा। मोहित की ओर से थाना देवप्रयाग को इसकी सूचना मिलते ही एसआई शिखा तेगरवाल की अगुवाई में पुलिस चेकिंग में जुट गई, तभी चालक शराब के नशे में बस चलाते हुए मिल गया। पुलिस ने बस चालक ईश्वर सिंह निवासी कांडई (चमोली) को हिरासत में लेने के बाद सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। एसआई शिखा ने बताया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।