फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्लड बैंक में पांच पैथोलॉजिस्टों को दोबारा नियुक्ति

ब्लड बैंक में पांच पैथोलॉजिस्टों को दोबारा नियुक्ति

Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक में पांच पैथोलॉजिस्टों को दोबारा नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में तैनात पांच पैथोलॉजिस्टों को एक साल के लिए संविदा पर दोबारा नियुक्ति दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ब्लड बैंक में पैथोलॉजिस्टों की भारी कमी को देखते हुए यह कदम उठाया है। पैथोलॉजिस्टों को संविदा पर दोबारा नियुक्त किए जाने से तमाम तरह की सुविधाएं बाधित नहीं होंगी।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि डॉ. डीसी ध्यानी, डॉ. जेएस नेगी, डॉ. वीएस पाल, डॉ. टीआर जोशी और डॉ. वीेके भट़्ट को दोबारा नियुक्ति दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि सभी पैथोलॉजिस्ट का कार्यकाल समाप्त हो गया था और उनकी जगह नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की जा सकी, ऐसे में उनको ही दोबारा नियुक्ति दिए जाने का प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा निदेशक को भेजा गया था। पैथोलॉजिस्टों की नियुक्ति से रक्तदान के साथ ही पैथोलॉजी जांच में भी आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों में पहले से ही पैथोलॉजिस्टों और तकनीकी सहायकों की भारी कमी है। इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाआें पर पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य महानिदेशक को सूचित किया जा चुका है। लेकिन, अभी भी स्टाफ की कमी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed