फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएवी में मतगणना आज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएवी में मतगणना आज

Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएवी में मतगणना आज
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएवी में मतगणना आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। अब रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। इसके लिए कॉलेज क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। मतगणना के दौरान कॉलेज रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कॉलेज परिसर को जोन प्रथम, कॉलेज के बाहर के क्षेत्र को जोन द्वितीय तथा नगर क्षेत्र देहरादून को जोन तृतीय में बांटा गया है। जोन प्रथम का प्रभारी क्षेत्राधिकारी कोतवाली, जोन द्वितीय का प्रभारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला तथा जोन तृतीय का प्रभारी क्षेत्राधिकारी मसूरी को बनाया गया है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना के दौरान डीएवी कॉलेज रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके तहत डीएवी चौक, नन्ही दुनिया तथा चावला चौक पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी। मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। समस्त थाना प्रभारियों को अपने साथ एक कर्मचारी मय वीडियो कैमरा के रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शांति व्यवस्था के लिए तीन क्षेत्राधिकारी, नौ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 13 चौकी प्रभारी, 47 उप निरीक्षक, नौ महिला उपनिरीक्षक, पांच मुख्य आरक्षी, 225 आरक्षी, 30 महिला आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, दो टीयर गैस स्क्वाड और दो फायर टेंडर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सर्वे चौक से आगे नहीं जाएंगे विजय जुलूस
नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच मोबाइल पार्टियों (पेट्रोल कार) का गठन किया गया है। चुनाव के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग परेड ग्राउंड होगी। वहीं मतगणना का परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशी नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद ही जुलूस निकाल पाएंगे। विजय जुलूस सर्वे चौक से आगे नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed