{"_id":"5b87007e42c79246627ac044","slug":"131535574142-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कर : पहले दिन 28 मामले सुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कर : पहले दिन 28 मामले सुने गए
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह कर : पहले दिन 28 मामले सुने गए
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। नगर निगम में बुधवार को छह सदस्यीय कमेटी ने वर्ष 2014 के बाद रिवाइज होने वाले गृह कर के लिए पहुंचे 28 मामलों पर सुनवाई की। पहले दिन वार्ड एक से 13 तक के लोगों की आपत्तियां सुनी गईं। बृहस्पतिवार को 19 वार्डों से पहुंचे मामलों को सुना जाएगा।
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी की अध्यक्षता में भुधवार को उपनगर आयुक्त सोनिया पंत, अवर अभियंता वीपी बधानी, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली और पूनम रावत तथा ड्राफ्टमैन चंद्र प्रकाश आहूजा ने आपत्तियों की सुनवाई की। सुबह 20 तथा दिन में आठ मामले पहुंचे। इनमें से ज्यादातर ने गृह कर की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की गुहार लगाई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नई दरों का निर्धारण कर वह अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को सौंपेंगे। आपत्तियां तीन सितंबर तक सुनी जाएंगी। इसके बाद गृह कर की नई दरें लागू की जाएंगी। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से वार्ड नंबर 15, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25 के मामले सुने जाएंगे। वहीं, दोपहर तीन बजे से वार्ड नंबर 27, 28, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 40, 41 की आपत्तियां सुनी जाएंगी। बता दें, 60 में केवल 49 वार्डों से आपत्तियां पहुंची हैं, जबकि 11 वार्डों से किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।