{"_id":"5b58e4644f1c1bac7d8b4c18","slug":"131532552292-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने सु़द्धोवाला स्थित कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवासिनियों और दो महिलाओं के बच्चों का हाल जाना। ऊषा नेगी ने बताया कि कारागार में महिलाओं को उत्तम भोजन और बच्चों के लिये प्रतिदिन दो लीटर दूध प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग, अचार मुरब्बा और राखी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ऊषा नेगी ने बताया कि इस दौरान जेलर ग्वाल और अन्य जेल कर्मियों, अधिकारियों से भी बात की गई। कारागार में संवासिनियों को समय-समय पर चिकित्सा परीक्षण और निशुल्क दवाई वितरित की जा रही है। साथ ही उनके परिवार के लोगों से भी मिलने दिया जाता है। सभी संवासिनियां रक्षाबंधन की तैयारी कर रही हैं और इसके लिये उन्होंने सुंदर राखियां भी बनाई हैं। रक्षा बंधन पर जेल में भाईयों को राखी बांधने का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष नेगी ने जेली की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कारागार में पौधरोपण भी किया।