फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन निगमों में अवकाश पर रोक

तीन निगमों में अवकाश पर रोक

Tue, 17 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीन निगमों में अवकाश पर रोक
तीन निगमों में अवकाश पर रोक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिछले दिनों उत्तराखंड जलविद्युत निगम के चीला पावर हाउस में उत्पादन ठप होने के मामले में शासन ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। ऊर्जा सचिव राधिक झा ने यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया है कि वह तकनीकी अधिकारियों की कमेटी गठित कर इसकी जांच कराएं और 15 दिन में रिपोर्ट दें। साथ ही मानसून सत्र को देखते हुए ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
पिछले कई दिनों से बिजली कटौती को लेकर मची हायतौबा को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा सचिव राधिका झा ने सोमवार को जलविद्युत निगम के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा समेत पिटकुल के अफसरोें को सचिवालय तलब किया। उन्होंने बिजली कटौती और उससे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई और कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले दिनों यूजेवीएनएल के चीला पावर हाउस के अचानक उत्पादन ठप हो जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि वह तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर इस मामले की जांच कराएं कि उत्पादन ठप होने में किन-किन अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों निगमों के प्रबंधकों को निर्देशित किया कि मानसून सत्र को देखते हुए तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई जाए। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की स्वीकृति दी जाए। ऊर्जा सचिव ने तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन यह रिपोर्ट शासन को भेजें कि कितनी बिजली का उत्पादन हुआ और उस बिजली की आपूर्ति कहां-कहां कितनी की गई? ऊर्जा सचिव ने तीनों निगमों में एक ही जगह पर कई साल से जमें अफसरों, अभियंताओें व कर्मचारियों की सूची शासन को मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन सभी का हर हाल में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed