{"_id":"5b15a0804f1c1bab6e8b6367","slug":"131528144000-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : दून के प्रगुन की ऑल इंडिया 77वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : दून के प्रगुन की ऑल इंडिया 77वीं रैंक
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में देहरादून के प्रगुन आहूजा ने प्रदेश में अभी तक सर्वाधिक 660 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा देर शाम तक आए नतीजों के अनुसार, संस्कृति दत्त ने 632 और सौम्या पालीवाल ने 630 अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सोमवार को आए नीट के परिणाम में प्रदेश के छह युवा 600 से अधिक स्कोर करने में कामयाब रहे। इस बार नीट की रैंक के आधार पर ही न केवल अखिल भारतीय स्तर की काउंसिलिंग होगी बल्कि राज्य कोटे की सीटों पर भी इसी स्कोर के आधार पर दाखिले होंगे। पहले नीट का परिणाम पांच जून को जारी होने की संभावना थी, लेकिन इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक दिन पहले ही अचानक परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई नीट में इस बार उत्तराखंड से 12,570 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12075 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7070 अभ्यर्थियों ने नीट में सफलता पाई है।
--
600 से अधिक अंक पाने वाले होनहार
छात्र का नाम अंक ऑल इंडिया रैंक
प्रगुन आहूजा 660 77
संस्कृति दत्त 632 374
सौम्या पालीवाल 630 401
आकृति बडोला 608 1098
श्रीजन पुर्वाल 605 1269
निश्चित मुर्गड 601 1397