{"_id":"5b0b109c4f1c1bb26e8b4f67","slug":"131527451804-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने वाले निराश न हों, एनआईओएस में है मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने वाले निराश न हों, एनआईओएस में है मौका
Updated Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक या फेल होने वाले छात्र निराश न हों। उनके लिए अभी एक मौका है। जिससे वह साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपेन स्कूलिंग (एनआईओएस) में एडमिशन प्रक्रिया 30 जून तक खुली हुई है।
एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं, वे विकल्प के तौर पर एनआईओएस की स्ट्रीम-2 का लाभ ले सकते हैं। एनआईओएस ऐसे अनुतीर्ण विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है, जिसका परीक्षाफ ल दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक घोषित हो जाता है। इसके अलावा फेल विद्यार्थी अपने मूल बोर्ड से जिन दो विषयों में पास हैं, उनके अंक एनआईओएस की ओर से ऐसे ही जोड़ दिए जाते हैं। इस प्रकार उसे केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी। यह प्रवेश 30 जून तक खुली है। प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है। अपने जनपद में स्थित अध्ययन केंद्रों से भी प्रवेश लिया जा सकता है। यह बोर्ड सभी बोर्ड के बराबर सरकार से मान्यता प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए एनआईओएस की वेबसाइट, एनआईओएस के क्षेत्रीय कार्यालय या फिर किसी अध्ययन केंद्र से हासिल कर सकते हैं।
वेबसाइट : www.nios.ac.in