{"_id":"5aa58e0b4f1c1b8f778b4e25","slug":"131520799243-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : प्रीतम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : प्रीतम सिंह
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रविवार को नगर निगम सभागार में कांग्रेस महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। सरकार का एक साल का कार्यकाल विफलताओं से भरा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले में मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जा रही है, लेकिन अब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई। राशन की दुकानों से लोगों को चीनी, गेहूं और चावल मिलना बंद हो गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्ग और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो प्रतिमा तोड़ने एवं मंदिरों के नाम पर राजनीति नहीं करती। पूर्व विधायक राजकुमार ने आरोप लगाया कि सरकार बदले की राजनीति कर रही है।
पूर्ववर्ती सरकार में आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई गईं वे बंद कर दी गईं। आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलना बंद हो गया। कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी ने कहा कि तबादला एक्ट में आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को दायरे से बाहर रखा गया है। पूर्व खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महानगर महासचिव महेश जोशी, ताहिर अली, मीनू सहगल, पंकज मैसोन, राजेंद्र शाह ने भी विचार रखे।