{"_id":"5a7b67964f1c1b805a8b895c","slug":"131518036886-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दौड़ेंगे उतराखंड के सात धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दौड़ेंगे उतराखंड के सात धावक
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राष्ट्रीय युवा कॉरपोरेट सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित गेल इंडियन स्पीड स्टार सीजन थ्री में उत्तराखंड से सात धावकों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 15 से 20 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में प्रदेश स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने ट्रायल में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। ट्रायल के बाद अंडर-14 की 400 मी दौड़ के लिए पिथौरागढ़ के दीपांशु कुमार, हरिद्वार के विशाल कुमार, हल्द्वानी के नीरज नगरकोटी, हरिद्वार के आलोक, अंडर-17 की 400 मी के लिए चंपावत के कमल सिंह सावंत, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के सिद्धार्थ और मोहित को चुना गया।
सोसायटी के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर ट्रायल के बाद पूरे प्रदेश से 97 धावकों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। यहां से सफल होने वाले धावक राष्ट्रीय स्तर पर 15 से 20 फरवरी तक होने वाले फाइनल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि देश के सभी जिलों में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो फाइनल में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने की। इस अवसर पर गौरव पांडे, भुवन उपाध्याय, राकेश डोभाल, प्रदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।