{"_id":"5a5bb8684f1c1b91268b461c","slug":"131515960424-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर का वैभव लौटाने के लिए हुआ महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर का वैभव लौटाने के लिए हुआ महायज्ञ
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
लोक पंचायत की ओर से हरिपुर में यमुना नदी के तट पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां देकर हरिपुर का वैभव लौटाने और विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर पंडित शिव प्रसाद नौटियाल ने बताया कि पौराणिक काल में हरिपुर विख्यात नगर के रूप में स्थापित था। उन्होंने बताया कि जिस तरह गंगा नदी हरिद्वार से मैदानी इलाके में प्रवेश करती है, उसकी तरह यमुना भी हरिपुर से मैदान में प्रवेश करती है। जनजातीय क्षेत्र के लोग यमुना को गंगा नदी की तरह ही पूजते हैं। यहां देव डोलियों और उनके विभिन्न स्वरूपों को स्नान के लिए लाया जाता है। उन्होंने बताया कि हरिपुर में घाट विकसित करने, मां यमुना का मंदिर निर्माण और हरिपुर के पुराने वैभव को लौटाने के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर शिवानंद नौटियाल, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, भीम सिंह चौहान, रानी शर्मा, विनीता जोशी, रणवीर सिंह तोमर, अक्षय नेगी, सीताराम चौहान, सुंदरलाल नौटियाल, केसर नेगी, बलबीर सिंह चौहान, शूरवीर सिंह तोमर, जयपाल सिंह चौहान, कृपा राम जोशी, प्रीतम सिंह, सुनील शर्मा, रीना, बाला चौहान, युवराज तोमर आदि मौजूद रहे।