{"_id":"5a3ebd434f1c1b35338b4673","slug":"131514061123-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में डोईवाला, लोकगीत में रायपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में डोईवाला, लोकगीत में रायपुर अव्वल
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव की लोकनृत्य प्रतियोगिता में डोईवाला और लोकगीत में रायपुर विजेता रहा। एकांकी प्रतियोगिता में रायपुर ब्लॉक को पहला पुरस्कार मिला।
शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी हॉल में युवा महोत्सव का शुभारंभ राजपुर रोड विधायक खजान दास ने किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में 104 अंकों के साथ डोईवाला ब्लॉक को पहला, 101 अंकों के साथ रायपुर को दूसरा और 85 अंकों के साथ कालसी को तीसरा स्थान मिला। लोकगीत 101 अंकों के साथ रायपुर ब्लॉक विजेता बना। 88 अंकों के साथ डोईवाला दूसरे और 82 अंकों के साथ सहसपुर तीसे स्थान पर रहा। एकांकी प्रतियोगिता में 135 अंकों के साथ रायपुर ब्लॉक को विजेता चुना गया। उन्होंने ‘सिपाही की मां’ एकांकी की प्रस्तुति दी। 116 अंकों के साथ कालसी उपविजेता रहा। उन्होंने ‘क्या मेरी पहचान’ एकांकी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में ओएसडी मुख्यमंत्री धीरेंद्र पंवार, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायती राज अधिकारी जफर खान, जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसाईं, कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, राजीव रावत, चतर सिंह, पीसी पांडेय, रविंद्र फोनिया, दिनेश चौहान, मनोज कापड़ी, सुगंधा सिन्हा, शारदा ध्यानी, अंजलि ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।