{"_id":"682b8d91548b28e6db09da4f","slug":"13-house-owners-invoices-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-694766-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सत्यापन न करवाने पर 13 मकान मालिकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सत्यापन न करवाने पर 13 मकान मालिकों के चालान
Tue, 20 May 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 20 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने कालसी और साहिया में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 13 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान कार्रवाई की। वहीं, छह लोगो के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कालसी, कस्बा व्यास भूड, हरिपुर, साहिया में सत्यापन अभियान चलाया गया। बताया कि 13 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों के सत्यापन नहीं करवाए थे। सभी के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। बताया कि छह लोगों पर पुलिस एक्ट के चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा।