फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   122 dengue patients found in dehradun

122 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, टीम ने लिए 33 नए सैंपल

Mon, 25 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jul 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
122 dengue patients found in dehradun
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में डेंगू मरीजों की संख्या 122 तक पहुंच गई है। रविवार को भी डेंगू के 16 नए मामले सामने आए। इसमें पथरीबाग के साथ ही भंडारी बाग और टीएचडीसी कॉलोनी के मरीज भी शामिल हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी डेंगू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी पथरीबाग क्षेत्र में कैंप लगाया गया। इसमें कुल 81 लोगों की जांच की गई। संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद 33 लोगों के एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। वहीं, दून हॉस्पिटल लैब में 16 मामले पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


इसमें पथरीबाग के 14 और भंडारी बाग व टीएचडीसी कॉलोनी का एक-एक मरीज शामिल है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि बीते दिनों कुल 91 सैंपल लिए गए थे। उनकी जांच में ही यह 16 मामले पॉजिटिव मिले। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से अब तक पथरीबाग क्षेत्र में कुल 517 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक उपायों से डेंगू से बचाव
डेंगू से बचाव में आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय और औषधियां हैं, जो डेंगू के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करती हैं।

उत्तरांचल आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. सनंदन थपलियाल ने बताया कि शुंठी और गुडूची का काढ़ा, तुलसी पत्र व धनिया चूर्ण, षडंग पानीय, धान्यक हिम और पत्ती, पपीते के पत्ते का चूर्ण और स्वरस बेहद लाभदायक है।


होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ममता ने बताया कि होम्योपैथी में डेंगू की 25 से अधिक औषधियां उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन दवाओं की कीमत बेहद कम है और किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed