फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.22 crore fraud in the name of participation in liquor business

Dehradun News: शराब कारोबार में भागीदारी के नाम पर 1.22 करोड़ की धोखाधड़ी

Fri, 25 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
1.22 crore fraud in the name of participation in liquor business
शराब कारोबार में भागीदारी के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मैसर्स नीलकंठ एसोसिएट के पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है, मुनाफा न देना पड़े इसलिए आरोपियों ने बैलेंस शीट में कंपनी को घाटे में दिखा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया, इस संबंध में दुर्गेश निवासी कालसिया एस्टेट, मसूरी ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि मैसर्स नीलकंठ एसोसिएट्स के तीन पार्टनर अरविंद मोहन नैथानी, हरीश जुयाल व विनीत कुकरेती उनके परिचित थे। तीनों ने उन्हें वर्ष 2020-21 में शराब व्यवसाय में 25 प्रतिशत भागीदारी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने एक भागीदारी विलेख कचहरी परिसर देहरादून में बनाया। जिसमें अरविंद मोहन, हरीश जुयाल और वह 25-25 प्रतिशत तथा विनीत कुकरेती 23 प्रतिशत, मीनाक्षी कुकरेती व बिमला कुकरेती 1-1 प्रतिशत के भागीदार दर्शाए गए थे।
विज्ञापन

दुर्गेश ने बताया कि तीनों लोगों ने उनसे कारोबार में शेयर कहकर अलग-अगल 1.22 करोड़ रुपये ले लिए। आरोप है कि उन्होंने जब तीनों से हिसाब पूछा तो उन्होंने कारोबार मंदा होना का बहाना बना दिया। जब उन्होंने दबाव बनाया तो उन्होंने कंप्यूटर से बनी फर्म की बैलेंस शीट दी। जिसमें उन्होंने व्यापार में 7.70 करोड़ रुपये का का नुकसान दिखाया, लेकिन जब वह कंपनी के अकाउंटेट से मिले तो पता चला कि कंपनी को 36.85 लाख रुपये का लाभ हुआ है। यह भी पता चला कि पार्टनर में उनका नाम नहीं था। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed