फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार

आज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार

Sun, 07 Apr 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
आज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार
आज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। शनिवार को राजधानी दून समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ओले भी गिरे।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ के कुछ इलाके में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चलने के आसार हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि इसके बावजूद गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को पूरे दिन राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी रही। शाम के समय हल्के बादल छाये और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शहर के बाहरी इलाकों में ओले भी पड़े। दून के तापमान में इसका असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दून में रात को बढ़ी गर्मी
राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रात में गर्मी और उमस बहुत अधिक बढ़ गई है। शनिवार शाम हल्की बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा।

--
रुड़की सबसे गर्म
रुड़की शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर सबसे ठंडे इलाके रहे। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
--
प्रदेश के प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
उत्तरकाशी 14 31
मसूरी 17 23
दून 20 34
टिहरी 13 25
हरिद्वार 18 34
जोशीमठ 11 24
पिथौरागढ़ 11 25
अल्मोड़ा 13 29
मुक्तेश्वर 11 23
नैनीताल 15 24
पंतनगर 19 34
चंपावत 12 24
(सभी स्थानों का तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed