{"_id":"5c7998babdec2256ab4e78cf","slug":"121551472826-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंग कमांडर अभिनंदन के लौटने पर दून में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंग कमांडर अभिनंदन के लौटने पर दून में जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंग कमांडर अभिनंदन के लौटने पर दून में जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पाकिस्तान के कब्जे से शुक्रवार को भारत वापस पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर भाजयुमो ने महानगर कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। आतिशबाजी के दौरान अनार फटने से भाजयुमो महानगर अध्यक्ष एवं मंत्री झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विंग कमांडर अभिनंदन के रिहा होने की सूचना के बाद भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यालय के बाहर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसी दौरान अनार जलाने के दौरान वह फट गया। जिसकी चपेट में आकर श्याम पंत एवं भाजपा मंत्री गोपाल पुरी जख्मी हो गए। भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत की जैकेट भी जल गई। इसके बाद कार्यकर्ता पंत और पुरी को कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, हरीश बोरा, सागर सोनकर, कृष्णा राठौर, दीपक सकलानी, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
बजरंग दल ने भी आतिशबाजी की
देहरादून। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं घंटाघर पर आतिशबाजी कर भारत माता की जय के नारे लगाए। बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी सरकार के कूटनीतिक प्रयासों से ही ये मुमकिन हो पाई है। इस दौरान अमन स्वेडिया, राजीव चंदन, विजय मिश्रा, संजीव बालियान, सुधीर चौधरी, मनीष वर्मा, भुवन पांडे, आशीष बलूनी, प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।