फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाएं अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाएं अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण

Thu, 07 Feb 2019 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाएं अधिकारी, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की मौजूदगी में बुधवार को नगर निगम सभागार में सेक्टर अधिकारियोें को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता बरतने और खामियों को तत्काल दूर करने की हिदायत दी। साथ ही अधिकारियों की शंकाओं का भी समाधान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान उन्हें जो भी जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं उन्हें गंभीरता से सीखें। सेक्टर अधिकारी मतदान से पूर्व अपने अपने क्षेत्रोें का बारीकी से भ्रमण करें। उसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराएं। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर रवनीत रमोला ने पावर प्वाइंट के जरिए चुनाव से जुड़ी कई जानकारियां दी। पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित 108 सेक्टर अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। साथ ही पुुलिस प्रशासन की ओर से नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियोें को हिदायत दी कि वे प्रस्तावित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारियां हासिल कर प्रशासन को मुहैया कराएं। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारियों को वीवीपैट के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में सीडीओ जीएस रावत, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मीराज चौहान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed