{"_id":"5c5c2a37bdec224bc356efbd","slug":"121549543991-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनेगा हर्रावाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनेगा हर्रावाला
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
हर्रावाला रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय रेलवे ने अपनी स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनने से दून जाने वाली सभी ट्रेनों का हर्रावाला में स्टॉपेज होगा। इससे मसूरी जाने वाले पर्यटकों को देहरादून नहीं आना होगा। वह हर्रावाला से रिंग रोड के जरिए सीधे मसूरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जा सकेंगे। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने हर्रावाला रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री ने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम को रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इसका प्रस्ताव केंद्रीय रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिस पर सहमति बन गई है। अब स्टेशन में माल ढुलाई के लिए भी नए ट्रैक टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए जरूरत के अनुसार जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। यह प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर हर्रावाला सेटेलाइट स्टेशन बनने से यहां सभी ट्रेनों का स्टॉपेज होगा, ऐसे में मसूरी और उसके आसपास जाने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को देहरादून नहीं आना पड़ेगा। इससे जहां उनका समय बचेगा। वहीं, दूसरी ओर देहरादून शहर में भी ट्रैफिक कम हो जाएगा। मौजूदा समय में पर्यटक सीधे दून पहुंचते हैं।
---
जानिए सेटेलाइट रेलवे स्टेशन
सेटेलाइट रेलवे स्टेशन का मतलब सहयोगी रेलवे स्टेशन से है। मौजूदा समय में देहरादून रेलवे स्टेशन प्रमुख है, ऐसे में जो ट्रेनें देहरादून आती हैं, वह सभी अब हर्रावाला सेटेलाइट रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
---
मुख्यमंत्री के प्रयासों से हर्रावाला रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनाने की केंद्रीय रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिल गई है। यह बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार की ओर से जमीन आदि के अधिग्रहण के बाद जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए