{"_id":"5c59ed05bdec224c0b489421","slug":"121549397253-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालकों के पद पर शीघ्र भर्ती की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा परिचालकों के पद पर शीघ्र भर्ती की जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
करीब एक वर्ष बाद भी 424 संविदा परिचालकों के पदों पर नियुक्ति नहीं होने से आक्रोशित युवाओं ने मंगलवार से धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति नहीं मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बता दें, बीते वर्ष परिवहन विभाग की ओर से 424 संविदा परिचालकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी हुआ था। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था, लेकिन करीब एक साल बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते बड़ी संख्या में युवा मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर डटे। इसके पहले युवाओं ने बीते सोमवार को परिवहन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। युवाओं का कहना है कि विभाग ने सभी आवेदकों से 10-10 हजार रुपये की धनराशि भी जमा कराई गई थी। ऐसे में अभी तक नियुक्ति न दिया जाना गलत है। इस मौके पर पंकज तिवाड़ी, कुनाल, राहुल कुमार, रईस, अनुल, संदीप रावत, पंकज भंडारी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।