{"_id":"5b0722bb4f1c1bf46e8b477a","slug":"121527194299-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के बजाय छह माह का प्रशिक्षण लेंगे विशिष्ट बीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के बजाय छह माह का प्रशिक्षण लेंगे विशिष्ट बीटीसी
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष के ब्रिज कोर्स/डीएलएड के बजाय छह माह का सेवारत प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इससे उनकी वरिष्ठता भी प्रभावित नहीं होगी। प्राथमिक शिक्षक संगठन की मांग पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस बाबत सचिव शिक्षा डॉ. भूपिंदर कौर औलख को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार ने 31 मई 2019 के बाद सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में करीब 16 हजार प्राथमिक शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नियमानुसार इन्हें सेवा में बने रहने के लिए दो वर्ष का ब्रिज कोर्स/डीएलएड करना अनिवार्य है, लेकिन प्राथमिक शिक्षक संघ इन्हें ब्रिज कोर्स से छूट देने की मांग कर रहा है। शिक्षक वरिष्ठता खत्म होने के डर से यह कोर्स करने से बच रहे हैं। वहीं शिक्षक संघ से वार्ता के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें छह माह का सेवारत प्रशिक्षण देने की तैयारी कर ली है। इस प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों की वरिष्ठता भी प्रभावित नहीं होगी। वहीं, केंद्र सरकार के ब्रिज कोर्स करने की शर्त भी पूरी हो जाएगी।
---
शिक्षकों की मांग पर विचार के बाद हमने यह प्रस्ताव तैयार करने का फैसला किया है। सचिव शिक्षा को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
अरविंद पांडेय, शिक्षा मंत्री