{"_id":"5ae8d4e64f1c1b66098b7928","slug":"121525208294-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध परमिट जारी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध परमिट जारी करने का आरोप
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
देहरादून। महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने परिवहन विभाग अधिकारियों पर निर्धारित प्रावधानों के इतर टेंपो, विक्रम के लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया है। डंडरियाल के अनुसार जब विक्रम-टेंपो में एक चालक समेत सात लोगों को बैठने की अनुमति प्रदान की गई है तो आरटीओ कार्यालय द्वारा किस आधार पर विक्रम-ऑटो चालक के बगल में सीट लगाने की अनुमति प्रदान की जा रही है। ऐसा करके इन वाहनों को बिना किसी शासनादेश के नियम विरुद्ध तरीके से मैक्सी कैब श्रेणी में रखा गया है। महासंघ अध्यक्ष का कहना है कि चालक के बगल में सवारियां बैठने की वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ी। बीते दिनों देहरादून में एक व्यक्ति का कपड़ा वाहन के इंजन में फंस जाने की वजह से जान से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने इस प्रकरण में आला अफसरों से हस्तक्षेप की मांग की है।