{"_id":"5ab5695b4f1c1beb3f8b4971","slug":"121521838427-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा परिवार तोड़ने की रची जा रही है साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा परिवार तोड़ने की रची जा रही है साजिश
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा परिवार तोड़ने की रची जा रही है साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। वह आईपीएल से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं।
शुक्रवार दोपहर एकेडमी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शमी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया था। इसलिए मुझे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद में मुझ पर और परिवार पर गंदे आरोप लगाए गए। पिछले 15-20 दिन हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे। बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद अब इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो गुनाह हमने नहीं किए, उसकी सजा हमें नहीं मिलनी चाहिए। शमी ने कहा कि मेरे परिवार को तोड़ने और मेरा कॅरियर खत्म करने के लिए साजिश के तहत मुझ पर मैच फिक्सिंग और रेप के आरोप लगाए गए। अब हकीकत सबके सामने लाने के लिए और अपनी बच्ची के सुरक्षित भविष्य के लिए कानूनी लड़ाई लडूंगा।
दून पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में हुए घटनाक्रम से वह दिमागी रूप से परेशान थे। कुछ दिन आराम और बिना किसी दिक्कत के प्रैक्टिस करने के लिए वह अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो पिछले दिनों जो कुछ उनके साथ हुआ है, उससे उबरने के लिए कुछ दिन चाहिए। उन्होंने कहा कि दून की परिस्थितियां और मौसम अच्छा है, जिससे मुझे आईपीएल की तैयारियों में मदद मिलेगी। उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए समर्थकों का आभार जताया।