{"_id":"5aa97de24f1c1b3a058b544b","slug":"121521057250-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने जीती गढ़वाल विवि अकादमिक ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने जीती गढ़वाल विवि अकादमिक ट्रॉफी
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी अकादमिक ट्रॉफी में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की टीम चैंपियन बनी। 18 महाविद्यालयों की टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विवि में वर्ष 2017-18 के शैक्षणिक, सांस्कृतिक अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त हो गई। गढ़वाल विवि के बिरला परिसर श्रीनगर (गढ़वाल) में आयोजित प्रतियोगिता में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की टीम ने पोस्टर, पेंटिंग, कार्टून, डिबेट, क्विज एवं काव्य-पाठ में हिस्सा लिया। इस दौरान डॉल्फिन के गौरव बलूनी एवं ग्रुप ने नंदा देवी राजजात यात्रा आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने सराहा। पोस्टर में अर्पण, पेंटिंग में सौरभ मंडल, शास्त्रीय नृत्य में सुजिता, डिबेट में अंकिता बेलवाल प्रथम रहे। संस्थान की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विवि अंतर महाविद्यालयी अकादमिक ट्रॉफी डीएसडब्लू विपुल गर्ग ने प्राप्त की। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता, प्राचार्या डा. शैलजा पंत, निदेशक डा. अरुण कुमार, डीएसडब्लू विपुल गर्ग, मेंबर आदित्य स्वरूप, प्रेरणा बहुगुणा व डा. पल्लवी भाटिया आदि मौजूद रहे।