फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भोले का लिया आश् ीर्वाद नववर्ष की हुई शुरूआत

भोले का लिया आश् ीर्वाद नववर्ष की हुई शुरूआत

Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
भोले का लिया आश्
ीर्वाद नववर्ष की हुई शुरूआत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नववर्ष 2018 की शुरुआत लोगों ने अपने-अपने अंदाज की। किसी ने मंदिर जाकर भगवान से आशीर्वाद लिया तो नए साल के पहले दिन कोई परिवार के साथ शहर से बाहर पिकनिक पर निकल गया। पार्कों में भी लोगों की खूब चहल-पहल रही। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों ने भगवान भोलेनाथ से शिक्षा में सफलता मांगी तो नए जोड़ों ने सुखमय जीवन की कामना की।
राजधानी के लोगों ने मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ के साथ नए साल की शुरुआत की। आमतौर पर लोगों का ऐसा मानना है कि जो साल के पहले दिन करते हैं, वही पूरे साल करने को मिलता है। लिहाजा लोग सबसे पहले नए साल के पहले दिन मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर परिवार के लिए खुशहाली की कामना की। कुछ भक्त इस आस में मंदिर में आए कि साल के पहले दिन भगवान से जो मांगेंगे वह मिल जाएगा। सोमवार सुबह से ही टपकेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर से रोड तक भक्तों की लाइन लगी रही। टपकेश्वर महादेव का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर विशेष पूजन किया गया।
विज्ञापन

टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा-अर्चना की। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने परिवार की तरक्की और बच्चों ने शिक्षा में सफलता मांगी। राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। नए साल के लिए मंदिर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। पिपलेश्वर मंदिर, कालिका मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, कालिका भवन समेत अन्य मंदिरों में भी नए साल पर पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने नए साल का पहला दिन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुंदर कांड का पाठ किया
टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित मेला मैदान में सोमवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया। पंडित कमल जोशी एंड पार्टी की ओर से यहां 11वें सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। हर साल इनकी ओर से नववर्ष पर यह विशेष आयोजन किया जाता है। इस मौके पर योगाचार्य बिपिन जोशी, पंडित हितेश पंत ,भरत जोशी, गोपाल दत्त, रमेश जोशी, अनिल कुमार, गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
--
2018 का पहला दिन परिवार और दोस्तों के नाम
नाए साल के पहले दिन लोगों ने दिनभर अपने दोस्तों और परिवार के साथ खूब मस्ती की। स्कूलों की छूटी होने के चलते लोग परिवार के साथ पिकनिक के लिए सुबह निकल गए। किसी ने बुद्धा टेंपल में पूरा दिन परिवार कि साथ बिताया तो किसी ने एफआरआई और मसूरी में परिवार के साथ पिकनिक पर मस्ती की। इसके अलावा जार्ज एवरेस्ट, एमडीडीए पार्क, लच्छीवाला, सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी और शिखर फॉल समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने नए साल के पहले दिन खूब मस्ती की।

--
शहर के पार्क और मॉल भी रहे गुलजार
नए साल के पहले दिन शहर के पार्क और मॉल्स भी लोगों से गुलजार रहे। खासकर ओल्ड राजपुर स्थित एमडीडीए, घंटाघर स्थित गांधी पार्क आदि में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। वहीं, बड़ों ने पार्क में गुनगुनी धूप का आनंद लिया। कई लोगों ने सोमवार को नए पर मॉल्स जाकर खरीदारी की और मूवी का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed