{"_id":"595922274f1c1b626e8b48ef","slug":"121499013671-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में पांच घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। रविवार दोपहर बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए और एक चोटिल हो गया।
हल्द्वानी निवासी राजेंद्र प्रसाद मलेठा (53), अनुष्का मलेठा (16) और रितिका शर्मा (25) कार चालक जगदीश पांडे (50) के साथ कार से कर्णप्रयाग से चमोली की ओर जा रहे थे। इस दौरान देवलीबगड़ के पास हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें राजेंद्र, अनुष्का, रितिका और अन्य कार में सवार घोलतीर निवासी कुसुम राणा और धन सिंह राणा (40) घायल हो गए। हालांकि जगदीश को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर घायलों को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. प्रकाश भट्ट ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।