{"_id":"595140be4f1c1b996c8b461e","slug":"121498497214-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की सलामती के लिए उठे हजारों हाथ
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
‘एक ही सफ में खड़े हो गए महमूद ओ अयाज, न काई बंदा रहा, न कोई बंदा नवाज’। ईद उल फितर की नमाज और त्यौहार में कुछ ऐसा ही नजारा रहा। ज्वालापुर सहित आसपास के देहात में ईद का त्यौहार भारी उल्लास के साथ मनाया गया। बारिश की रिमझिम फुहार और खुशनुमा मौसम के बाद अदा हुई नमाज के बाद दुआ में हजारों हाथ मुल्क में अमन और भाईचारे की सलामती के लिए उठे।
ज्वालापुर ईदगाह में सुबह दस बजे मौलाना वाहिद ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने बयान करते हुए कहा कि ईद और दीपावली जैसे त्यौहार हम सभी को प्यार और भाईचारे का पैगाम देते हैं। उन्होंने सभी त्यौहार मिलजुलकर मनाने की अपील की। बारिश का मौसम होने के बावजूद ज्वालापुर सहित आसपास के गांवों से भी ईदगाह में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। कटहरा बाजार की बड़ी जामा मस्जिद में हाफिज हसन ने सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि त्यौहार मायने मिलजुलकर खुशियां बांटने से हैं। मंडी की मस्जिद में हाफिज कुतबुद्दीन ने 10:15 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। ईद को अल्लाह का इनाम बताते हुए उन्होंने उत्तराखंड सहित पूरे देश में अमनो अमान की दुआ कराई। मदीना मस्जिद में कारी तबारक ने 9:30 बजे और मस्जिद ए अली में हाफिज गुलसनव्वर साबरी ने 9:45 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। जबकि भेल सेक्टर एक में भी सुबह 8:30 बजे भेल टाउनशिप, शिवालिक नगर सहित ज्वालापुर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। ज्वालापुर ईदगाह में नमाजियों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी।
ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी, सेक्रेटरी हाजी नईम अख्तर कुरैशी, नायब सदर हाजी रफी खान आदि ने नमाजियों का इस्तकबाल किया।
पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, मुरली मनोहर, पुरुषोत्तम शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, अंशुल श्रीकुंज, महेंद्र अरोड़ा, रविश भटीजा, अशोक शर्मा, उपेन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार, मकबूल कुरैशी, छम्मा ठेकेदार, छम्मन पीरजी, शाहबुद्दीन अंसारी, मुनव्वर कुरैशी, चौधरी मुस्तफा ख्वाजा, अरशद ख्वाजा, हाजी शफी खान, अकबर खान, मेहरबान खान, हाजी रियाज अंसारी, बाबर खान, लियाकत कुरैशी, शाहिद हसन, चौधरी अफजल अल्वी, डा. जुल्फिकार खान, नदीम, फकीरा खान, फैजआलम आदि ने नमाज अदा करने पर ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन
नमाजियों से पैक रही मस्जिदें
हरिद्वार। रमजान का पूरा महीना भारी गर्मी के बीच गुजरा। ईद के मौके पर तड़के चार बजे से ही बारिश का मौसम बनने लगा था। सुबह करीब पांच बजे रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद नमाज के वक्त लगभग 8:30 बजे से 11 बजे तक लगातार बारिश की हल्की फुहार पड़ती रही। मौसम खराब होता देख बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईदगाह के बजाय स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा की। ज्वालापुर की बड़ी जामा मस्जिद, भेल सेक्टर एक की मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ रही। वहीं बारिश में ईदगाह जाने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए कैथवाड़ा की फातिमा मस्जिद में भी ईद की नमाज 10:30 बजे अदा कराई गई।
बच्चों ने उठाया ईद का भरपूर लुत्फ
ईद के त्यौहार का बच्चों ने सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया। ईदी के तौर पर मिले पैसों से बच्चों ने झूले सहित चाट पकौड़ी का जायका लियाम। ईदगाह रोड, मंडी का कुंआ, अहबाबनगर चौक, पांवधोई, कस्साबान, हज्जाबान आदि मौहल्लों में खाने पीने का सामान का पूरा बाजार सजा रहा। फोटो खिंचाकर ईद का त्यौहार यादगार बनाने वालों की भी कमी नहीं रही। बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों ने गांधी मार्किट स्थित विकास कुमार के अमृत स्टूडियो पर ईद के अंदाज में फोटो खिंचाए। तरह तरह के झूले भी बच्चों के आकर्षण का केन्द्र रहे।
---------------------
डीएम पहुंचे न एसएसपी, कमेटी नाराज
ज्वालापुर ईदगाह में इस बार ईद उल फितर के मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी नहीं पहुंचे। ज्वालापुर ईदगाह जिला मुख्यालय की ईदगाह होने के साथ ही जनपद की सबसे बड़ी ईदगाह है, यहां नमाजियों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटने के कारण अमूमन हर साल पुलिस प्रशासन के दोनों बड़े अधिकारी पहुंचते हैं। हालांकि इस बार स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सर्किल ऑफिसर मौजूद रहे। ईदगाह कमेटी के सचिव हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि पिछले 20-25 सालों में यह पहला मौका है जब जिलाधिकारी या एसएसपी ईदगाह नहीं पहुंचे हैं। इस पर कमेटी ने नाराजगी जताई। हालांकि चाक चौबंद सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार जताया।