फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   12 years boy shot by bullet.

बारात में चल रही थी धांय-धांय, 12 वर्षीय बालक को लगी गोली

Sat, 12 Nov 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खानपुर (रुड़की)
ब्यूरो/ अमर उजाला, खानपुर (रुड़की) Updated Sat, 12 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
12 years boy shot by bullet.
हर्ष फायरिंग में घायल बालक - फोटो : amarujala

बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बालक गोली लगने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर फरार आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में शुक्रवार को मांगेराम की बेटी की शादी थी। बारात निरंजपुर गांव से आई थी। जब बारात दुल्हन के घर के द्वार पहुंची तो बाराती बैंड-बाजे पर नाचने लगे। कुछ बाराती खुशी में फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच एक गोली छत पर खड़े 12 वर्षीय बालक विपुल (पुत्र संजय) की जांघ में लग गई। जैसे ही बारातियों को इसका पता चला तो बैंड-बाजा बंद हो गया।

हायर सेंटर रेफर
घायल बालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसी बीच फायरिंग कर रहे बाराती खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारात के समय की गई वीडियोग्राफी को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है लेकिन, पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल में जुट गई है। उधर, रिश्तेदार समझौते के प्रयास में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed