{"_id":"68682293fed208eb5b003a07","slug":"12-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-investing-in-crypto-on-telegram-group-dehradun-news-c-5-1-drn1031-731217-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टेलीग्राम ग्रुप पर क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टेलीग्राम ग्रुप पर क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये
विज्ञापन
I
IIडालनवाला के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर दर्ज किया गया मुकदमा
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने डालनवाला के रहने वाले एक व्यक्ति को क्रिप्टो और अन्य निवेश योजनाओं के नाम पर ठग लिया। टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया और विभिन्न तरीकों से उनसे 12 लाख रुपये कई खातों में जमा करा लिए। साइबर थाने की जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iएसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि मोहिनी रोड के रहने वाले एक व्यक्ति को गत दो जून को टेलीग्राम से एक मैसेज प्राप्त हुआ था। इस पर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। व्यक्ति को क्रिप्टो निवेश और अन्य निवेश योजनाओं में बड़ा लाभ कमाने का झांसा दिया गया। उन्हें एक वेबसाइट इंडियाकॉइन बीटीई डॉट काॅम उपलब्ध कराई गई। उनसे दो जून को ही पहले 50 हजार रुपये जमा कराए गए। इस राशि को निवेश करना दर्शाया गया। कुछ देर बाद लाभ के रूप में उनके एक लाख रुपये दिखाए गए। इस पर उन्हें यकीन हो गया कि अब उन्हें लाभ हो रहा है।
I
I
I
Iइसके बाद 16 जून तक उनसे 12 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए, लेकिन वह कभी भी अपना लाभ का धन नहीं निकाल पाए। अगले दिन 17 जून को यह ग्रुप डिलीट कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है।I