फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलनकारी कर्मचारियों ने खून से लिखा सीएम को पत्र

आंदोलनकारी कर्मचारियों ने खून से लिखा सीएम को पत्र

Mon, 06 May 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारी कर्मचारियों ने खून से लिखा सीएम को पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नई कंपनी में समायोजित करने की मांग को आंदोलन कर रहे आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। कर्मचारियों ने कहा यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

बता दें, आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन का जिम्मा जीवीके से हटाकर कैंप कंपनी को दे दिया गया है। इससे पहले जीवीके की ओर से अपने कर्मचारियों को मार्च में ही नोटिस दे दिया गया था। इसके बाद से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। हालांकि, कुछ कर्मचारियों ने नई कंपनी को स्वत: ही ज्वाइन कर लिया था, लेकिन, 717 कर्मचारी इस मांग पर अड़े हैं कि उन्हें जो वेतन पहले मिलता था उसी के आधार पर उन्हें नई कंपनी में समायोजित किया जाए। इसके लिए उन्होंने एक बार मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। हालांकि, जब इस मुलाकात में कोई निर्णय नहीं हुआ तो उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया। गत 27 अप्रैल को उन्होंने अपनी अपने सेवाएं छोड़कर 30 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने की योजना बनाई थी। इसी योजना के अंतर्गत वे नियत तिथि पर परेड ग्राउंड के पास धरने पर बैठ गए। इसी क्रम में तीन दिन पहले भीख मांगकर भी प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। बहरहाल सरकार की ओर से नहीं कोई फैसला नहीं लिया गया है। रविावर को सभी कर्मचारियों ने अपने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनके आंदोलन की शुरुआत है। यदि सरकार ने कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो उग्र आंदोलन करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आंदोलन का मुख्य कारण सरकार का अड़ियल रवैया है। सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों के हक में फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed