{"_id":"5c7ae3bbbdec222720375063","slug":"11551557563-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून वारियर्स को डीएलसीसी ने 154 रनों से हराया -72वीं जिला क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून वारियर्स को डीएलसीसी ने 154 रनों से हराया -72वीं जिला क्रिकेट लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में चल रही 72वीं जिला लीग में शनिवार को डीएलसीसी और दून वारियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें डीएलसीसी ने दून वारियर्स को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
टॉस जीतकर डीएलसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज रितिक ने 79 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। विपिन ने 37, एस पंत ने 25, अनुराग ने 26 व गौरव ने 20 रनों का योगदान दिया। दून वारियर के गेंदबाज सूरज और पंकज ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून वारियर की पूरी टीम 70 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 154 रनों से हार गई। टीम के लिए राजीव ने 14, सूरज ने 11 व जसप्रीत ने 10 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज नहीं चल सके। 21 रन अतिरिक्त बने। डीएलसीसी की ओर से विपिन ने चार और अंकित व एस. पंत ने दो-दो विकेट चटकाए।