फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में अंडर-19 महिला वन डे लीग आज से

दून में अंडर-19 महिला वन डे लीग आज से

Sun, 10 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
दून में अंडर-19 महिला वन डे लीग आज से
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट के मैचों के लिए देहरादून को भी अलॉट किया गया है। यह पहला मौका है जब देहरादून को बीसीसीआई के किसी टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। लीग के प्लेट ग्रुप में शामिल सभी नौ टीमों के 43 मैच दून के तीन मैदानों पर खेले जाएंगे। रविवार से सभी तीन मैदानों पर मैच शुरू होंगे।
यूसीसीसी के स्थानीय समन्वयक अमित पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए बाकी आठ राज्यों की टीमें शनिवार को दून पहुंच चुकी हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच दून के सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड, तनुष क्रिकेट एकेडमी व अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जाएंगे। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में 16 मैच, तनुष एकेडमी में 15 व सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर 12 मैच होंगे। टूर्नामेंट 11 मार्च तक चलेगा। इसके लिए आठ राज्यों से आई टीमों के लिए ठहरने की व्यवस्था शहर के छह बड़े होटलों में की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड का पहला मैच कल से
उत्तराखंड का पहला मैच कल सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर अरुणाचल प्रदेश के साथ खेला जाएगा। इसके बाद टीम का मुकाबला 12 फरवरी को पुडुचेरी, 15 फरवरी को नागालैंड, 17 फरवरी को मणिपुर, 21 फरवरी को मेघालय, 23 फरवरी को मिजोरम, 27 फरवरी को सिक्किम से व एक मार्च को बिहार से होगा। टीम के पांच मुकाबले सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर व तीन मुकाबले अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed