फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ पर ऑनलाइन व्यवस्था ठप, ऑफलाइन की मांग

पहाड़ पर ऑनलाइन व्यवस्था ठप, ऑफलाइन की मांग

Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ पर ऑनलाइन व्यवस्था ठप, ऑफलाइन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सरकार प्रदेश की तमाम सुविधाओं को ऑनलाइन करने के दावे करती है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में सीएससी केंद्रों की ऑनलाइन व्यवस्था अभी तक सुचारू नहीं हो पायी है। सरकार की ओर खोले गए 300 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने शासन से इन केंद्रों को ऑफलाइन मोड़ पर चलाने की मांग की है।

बता दें, राज्य सरकार की ओर से सूबे की सभी सस्ता गल्ला दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। सरकार का मकसद है कि आम उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर जाने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। इसी क्रम में दून जिले की करीब एक हजार राशन दुकानों पर मशीनें लगाने की कवायद भी शुरू हो गई। इसी बीच पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित करीब 300 कॉमन सर्विस सेंटरों पर नेटवर्क का संकट पैदा हो गया है। इसके कारण केंद्र संचालन में बाधा बनी हुई है। इसके अलावा सीएससी की ओर से संचालन के लिए जो डाटा मुहैया कराया जा रहा है, वह भी पर्याप्त नहीं है। इन्हीं समस्याओं का संज्ञान लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने सीएससी सेंटरों को ऑफलाइन मोड़ पर चलाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed