{"_id":"5c1bfeadbdec2257022f8d04","slug":"11545338541-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को हरा कर कर्नाटक बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को हरा कर कर्नाटक बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
33वीं अखिल भारतीय डाक वॉलीबाल प्रतियोगिता में कर्नाटक ने हिमाचल प्रदेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में बेस्ट अटैकर का अवार्ड आंध्र प्रदेश के एल दिव्य शाही को, बेस्ट सेंटर अटैक का अवार्ड कर्नाटक के विनायक और बेस्ट प्लेयर का खिताब हिमाचल के रमन को मिला।
ओएनजीसी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। फॉर्म में चल रही कर्नाटक टीम का पलड़ा फाइनल में भी भारी रहा। कर्नाटक ने मैच को एकतरफा कर हिमाचल को 3-0 से हराया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अवनीश कुमार यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाक विभाग के निदेशक सत्यकाम, अरुण कुमार सूद, अनसूया प्रसाद, जेएस बिष्ट, जेपी सेमवाल, सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।