{"_id":"5bef2aa0bdec22694517e833","slug":"11542400672-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निकाय चुनाव में रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को जिले के 871 मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नगर निगम देहरादून के 671 मतदान स्थलों के लिए रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। वहीं, शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया।
सुबह से शाम तक रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में नगर निगम दून के 671 मतदान स्थलों में तैनात पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री बांटी गई। जबकि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका विकासनगर, डोईवाला, मसूरी, हरर्बटपुर में तैनात पोलिंग पार्टियों को संबंधित निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन सामग्री दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि शनिवार को पोलिंग पार्टियां मतपत्र, मतपेटी के साथ पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। नगर निगम ऋषिकेश में 90, नगर पालिका मसूरी में 28, विकासनगर में 22 व डोईवाला में 49, नगर पालिका हरबर्टपुर में 11 मतदान स्थल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के छह निकायों में चुनाव के लिए 871 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्र में दो मतपेटियों की व्यवस्था की गई है। मेयर, अध्यक्ष, सभासद व सदस्य पद के लिए मतपत्र एक ही पेटी में डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए पंचास्थानी निर्वाचन कार्यालय ने करीब 1800 से अधिक मतपेटियों की व्यवस्था की है।