{"_id":"5bb7cb20867a5507987d1627","slug":"11538771744-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पहली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पवेलियन मैदान में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन सुधांशु, आरती, हिमांशु और अनुष्का ने अपने-अपने वर्गों में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेलों में देश के खिलाड़ियों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। इसमें एकाग्रता की जरूरत होती है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में मदद मिलती है। प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले गए। सीनियर बालक वर्ग 50 मी में सुधांशु रावत ने पहला, रोबिन ने दूसरा और कार्तिक राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आरती ने पहला, पूजा ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान कब्जाया। सब जूनियर बालक वर्ग 30 मी में हिमांशु ने पहला, अनुराग ने दूसरा व तपस्वी ने तीसरा और बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, शिवानी थपलियाल ने दूसरा और शिवानी नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तीरंदाजी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में चंपावत को छोड़कर सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आज सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर विधायक खजान दास, रमेश सेमवाल, आशीष तोमर, चमन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।