{"_id":"5ba9497b867a557ead23ead5","slug":"11537821051-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि मिलने पर पहनेंगे वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि मिलने पर पहनेंगे वर्दी
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनराशि मिलने पर ही रोडवेजकर्मी पहनेंगे वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने धनराशि मिलने पर ही वर्दी पहनने का एलान किया है। यह निर्णय सोमवार को ट्रैफिक शाखा काठगोदाम की मासिक बैठक में कर्मचारियों ने लिया। इस दौरान यातायात निरीक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की मांग की गई।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री आन सिंह ने कहा कि जब तक दो जोड़ी वर्दी को लिए धनराशि नहीं मिलती। चालक-परिचालक वर्दी नहीं पहनेंगे। बैठक में यातायात निरीक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने, फैमिली पास में आश्रितों की उम्र सीमा में छूट देने की मांग रखी गई। आन सिंह ने कहा कि परिवहन निगम ने पिछले महीने पर्वतीय मार्ग के घाटे का 38 करोड़ का प्रतिपूर्ति बिल शासन को भेजा था, ऐसे में जिन परिचालकों का तबादला हुआ है, उन्हें वापस बुलाया जाए। इसके अलावा अनुबंधित बस बेड़े को खत्म करने, अनुबंध करते समय निगम से डीजल देने की शर्तें भी खत्म करने की बात उठाई गई। बैठक में जगदीश चंद्र कांडपाल, बिशन सिंह, राकेश गुसाईं, प्रमोद, हरीश चंद जोशी, नवीन रावत, जगदीश बिष्ट, पुष्कर मेहरा, विजय अधिकारी, संजय लाल वर्मा पंकज आनंद आदि मौजूद रहे।