फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से निकाली बप्पा की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली बप्पा की शोभायात्रा

Fri, 14 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली बप्पा की शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली बप्पा की शोभायात्रा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सराफा मंडल की रिफाइनरी इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को गणेश जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद गणेशोत्सव के लिए सजाए गए पांडाल में मूर्ति स्थापित की गई। गणेश जी की यह मोहक मूर्ति मुंबई से लाई गई है।
शोभायात्रा धामावाला चौक से शुरू होकर राजा रोड होते हुए पीपल मंडी चौक पहुंची। वहां से सराफा बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए धामावाला पूजा स्थल पहुंची। जहां मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मूर्ति की स्थापना की। इस मौके पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरि ने विशेष पूजा-अर्चना की। मंडल अध्यक्ष सुनील मेसोन ने बताया कि मंडल की ओर से मनाया जाने वाला यह 12वां गणेश उत्सव है।
विज्ञापन

मंडल के मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र ढल्ला ने बताया गया कि मूर्ति स्थापना के बाद 11 दिन तक रोजाना सुबह शाम पूजा-अर्चना, भजन, झांकियां आदि का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को शोभायात्रा के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा। जिसमें गणेश जी की विशाल मूर्ति और मराठी बैंड आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शंकर राव यादव, अशोक जाधव, दिलीप कुमार यादव, दीपक मराठा, संतोष माने, संदीप सूर्यवंशी, अशोक फाकडे, अशोक जाधव, शिवाजी पाटिल, जसवंत पाटिल, सुरेश गायकवाड, अमोल पोल, नामदेव पंवार, संतोष जाधव, संजय भगत, विश्वनाथ शिंदे, अमित शिंदे, अर्जुन कोलेकर, अजय कोलेकर, विजय शिंदे, मोहन पंवार, अमित शिंदे, संभाजी सूर्यवंशी, संदीप पाटिल, सतीश मिसाल, किशन गायकवाड़, आनंद घाडगे, अनिल हांगे, संतोष पंवार, रणजीत सावंत, उत्तम मोरे, संतोष मिसाल, सरदार हरभजन सोंधी, पंकज मेसोन, नीनू सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed