फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन के खिलाफ पीड़ितों में आक्रोश

प्रशासन के खिलाफ पीड़ितों में आक्रोश

Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ पीड़ितों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह बादल फटने से मची तबाही के दो दिन बाद भी हिल व्यू कॉलोनी और शास्त्री नगर खाला में किसी सरकारी नुमाइंदे के नहीं पहुंचने में पीड़ितों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दो दिन बीत गए, लेकिन अभी तक किसी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन नहीं किया। उधर, संपर्क मार्ग ठीक नहीं होने से कैरवान गांव अब भी शहर से अलग-थलग पड़ा है। लोग गांव में ही कैद होकर रह गए हैं। हालांकि, शुक्रवार को दिन में बारिश नहीं होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लोग घर की साफ-सफाई में जुटे रहे।
हिल व्यू कॉलोनी और शास्त्री नगर खाला में शुक्रवार को भी किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों ने नाराजगी जताई। कॉलोनी के उदित मोहन ने कहा कि हम सुबह से ही घर की सफाई में जुटे हैं। हमारे नुकसान का अभी तक कोई जायजा नहीं लिया गया है। महेश कोटियाल कहते हैं कि दीवार ढहने के बाद अभी तक उसे बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। ऐसे में अगर फिर से मूसलाधार बारिश हो गई तो क्या होगा? कॉलोनी के प्रधान गुरमुख कहते हैं कि पूर्व में की गई शिकायत पर अगर प्रशासन कार्रवाई करता तो ऐसी नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

शास्त्री नगर, चंदर रोड, गांधी ग्राम, टर्नर रोड, पंचपुरी आदि जगहों पर निगम की टीम नहीं पहुंचने से लोग गुस्से में नजर आए। बारिश के पानी और मलबे से फैली गंदगी को उन्होंने खुद ही साफ किया। उधर, इंदिरानगर स्थित शास्त्री नगर खाला में भी प्रशासन की टीम के नहीं पहुंचने पर लोग नाराज नजर आए। इलाके के रामकुमार, श्याम, अलका ने कहा कि मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के चलते ढहे पुश्ते को जल्द से जल्द बनाया जाए। इसके अलावा गोविंदगढ़ स्थित टीचर्स कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि क्षेत्र में भी लोग घरों की सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निगम ने शुरू कराया नालों की सफाई
नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सफाई निरीक्षकों ने नालों की सफाई कराई। बलवीर रोड, मन्नूगंज, कांवली रोड समेत अन्य स्थानों पर नालों की सफाई की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में आगे किसी भी तरह की समस्या न हो, इसलिए नालों की सफाई तेजी से चल रही है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते नाले चोक हो गए थे। इससे कई जगहों पर नाले का पानी दीवार तोड़ते हुए लोगों के घरों में घुस गया था।
--
मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश
बीते मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के चलते हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। किशन नगर, शास्त्री नगर, आर्य नगर आदि जगहों पर बारिश के चलते हुए जलभराव से काफी नुकसान पहुंचा था। अधिकतर जगहों पर अभी तक पटवारी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं।

--
बिंदाल के किनारे जाल लगाने का कार्य शुरू
ब्रह्मपुरी वार्ड के कई इलाकों में बिंदाल नदी किनारे सिंचाई विभाग की ओर से जाल लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। बारिश के चलते नदी के किनारे बने पुश्ते ढह गए थे। इसकी चपेट में आकर कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed