फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अभिनव और खुशी को इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल का खिताब

अभिनव और खुशी को इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल का खिताब

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अभिनव और खुशी को इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल का खिताब
अभिनव और खुशी को इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल का खिताब
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एजे फोटोग्राफी की ओर से आयोजित न्यूट्रिशन फिटनेस इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल के ग्रैंड फि नाले अभिनव और खुशी के नाम रहा। रुद्रप्रयाग निवासी अभिनव और देहरादून निवासी खुशी अंसारी को इंडिया नेक्स्ट फिटनेस मॉडल-2018 के खिताब से नवाजा गया। वहीं शो के फ र्स्ट रनरअप राजा खान व सोनिका जोशी रहीं और शालिनी अरोड़ा व अतुल भंडारी सेकंड रनरअप रहे।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर व इंडियाज फिटनेस आइकॉन साहिल खान, मॉडल आकाश, आरती पयाल, ऋ तु गौतम और एमएस कैंतुरा ने निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ग्रैंड फि नाले में सब टाइटल राउंड के परिणाम भी घोषित किए गए। सब टाइटल राउंड में मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक का खिताब शारिक मलिक, खुशी अंसारी, मिस्टर एंड मिस पॉपुलर का खिताब अभिनव बर्तवाल व तान्या थापा, मिस्टर एंड मिस टैलेंटेड का खिताब अंकित बिष्ट व सोनिका जोशी, मिस्टर फिजिक एंड मिस बॉडी ब्यूटीफुल राजा हसन व शन्ना खान का खिताब दिया गया। मिस्टर एंड मिस क्रॉसफिट साजिद अली व गुंजा शाह, मिस्टर पैंथर वॉक एंड मिस कैटवॉक आकाश वर्मा व जिज्ञासा सिंह, मिस्टर एंड मिस मैचबॉक्स शारूक मलिक व शालिनी अरोड़ा, मिस्टर स्काई हब विशाल सिंह व मिस्टर एंड मिस कन्जीनीऐलिटी दीपाली शर्मा व अमित सैनी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शो के आयोजक व एजे फोटोग्राफी के डायरेक्टर आशुतोष मिश्रा, जीतू सकलानी व सुरजीत वर्मा, सुधंाशु, सचिन थपलियाल, सृष्टि थापा, काव्या नेगी, राजे चौहान, तरुण रावत, विवेक सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed