फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट

Wed, 20 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार सुबह एफआरआई में योग किया जाएगा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।

ये रहेगा रूट प्लान
- चकराता रोड पर बल्लूपुर से प्रेमनगर तक किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- चकराता रोड पर भारी वाहन 20 जून की रात रात्रि 12 बजे से 21 जून की सुबह 10 बजे तक डायवर्ट रहेंगे।
- चकराता रोड पर हल्के वाहन 20 जून की अर्द्धरात्रि के बाद तीन बजे से 21 जून की सुबह 10 बजे तक डायवर्ट रहेंगे।
- विकासनगर से देहरादून आने वाले समस्त वाहन हरर्बटपुर से शिमला बाईपास की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
- सेलाकुई, राजावाला से देहरादून आने वाले वाहन धुलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- सुद्धोवाला, प्रेमनगर से देहरादून आने वाले समस्त वाहन प्रेमनगर चौक से शिमला बाई की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
- रॉगडवाला से देहरादून आने वाले वाहनों को पंडितवाड़ी से वसंत विहार से बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी, निरंजनपुर से प्रेमनगर, विकासनगर जाने वाले वाहनों को सेंट ज्यूड्स चौक से नया गांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- कौलागढ, घंटाघर से प्रेमनगर, विकासनगर जाने वाले वाहनों को बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला से सेंट ज्यूड्स चौक से नया गांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed