{"_id":"5b202d714f1c1bac6e8b789b","slug":"11528835441-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हुनर को पहचान कर अपनाएं स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हुनर को पहचान कर अपनाएं स्वरोजगार
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
युवा अपना हुनर पहचान कर स्वरोजगार की राह चुन सकते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाएं उनकी मदद के लिए उपलब्ध हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से आयोजित शिविर के शुभारंभ अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह बात कही।
मंगलवार को मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से स्वरोजगार जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न विभागों से जुड़ी स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिनके जरिये लोग स्वरोजगार की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को भी आम लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आगे आना होगा। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। आयोजन में विशाल शर्मा, धर्म सिंह रावत, शुभा वर्मा, भीम सिंह राणा, रिंपल जैन, पंकज शर्मा, राहुल नैनवाल, महेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह नेगी, संध्या थापा, प्रमिला देवी, दुर्गेश गोतम, राकेश जदली, लता नेपाली समेत अन्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
......................
इन योजनाओं की ली जानकारी
शिविर में सिलाई मशीन प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण इकाई, गोबर गैस प्लांट, जैविक खेती, खाद, मशरूम उत्पादन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली। 16 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने लोन के संबंध में भी जानकारी दी।