फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीनों खान के साथ काम करने की उर्वशी की तमन्ना

तीनों खान के साथ काम करने की उर्वशी की तमन्ना

Tue, 29 May 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
तीनों खान के साथ काम करने की उर्वशी की तमन्ना
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला की तमन्ना तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) के साथ फिल्मों में काम करने की है। सोमवार को दून में एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्मों में काम करने का उनका बचपन से ही सपना है। उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर उनका यह सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है। जब भी मौका मिलता है, वह यहां जरूर आती हैं। शनिवार को वह परिवार के साथ बद्रीनाथ आई थीं। बताया कि उन्हें गढ़वाली और कुमाऊंनी गीत बहुत पसंद है। जब भी वक्त मिलता है, यहां के गीत जरूर सुनती हूं। भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें हनी सिंह समेत कई अन्य वीडियो एल्बम के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन अभी एल्बम में काम करने का कोई मन नहीं है। वहीं, तीन अन्य फिल्मों की कहानी पर भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने फिल्मी कॅरियर से संतुष्ट हैं, हालांकि अभी फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करना है। बताया कि अब वह फिल्म में काम करने से पहले उसकी कहानी गौर से सुनती हैं। कहती हैं कि कहानी दमदार होगी तो फिल्म खुद-ब-खुद दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed