फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएयू को हराकर कुमाऊं की टीम फाइनल में

सीएयू को हराकर कुमाऊं की टीम फाइनल में

Mon, 28 May 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
सीएयू को हराकर कुमाऊं की टीम फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रथम मयवंती बत्ता मेमोरियल ऑल इंडिया गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कुमाऊं की टीम ने रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को सात रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

उत्तराखंड यूथ 20-20 और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से कासिगा स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को सीएयू और कुमाऊं की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें टॉस जीतकर कुमाऊं की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। श्वेता वर्मा (33) और अंकिता (17) रन की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बनाए। सीएयू के लिए वंशिका ने दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेेबाजी करने उतरी सीएयू टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन 53 रनों के स्कोर पर दोनों ओपनर रितु सिंह (19)और छाया (25)के बाद अन्य बल्लेबाज कुमाऊं टीम के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकीं और 106 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। सपना ने दो, रितिका व पूजा ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed