{"_id":"5af7555e4f1c1be6408b4dff","slug":"11526158686-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संसाधन के क्षेत्र में नई चुनौतियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संसाधन के क्षेत्र में नई चुनौतियों पर मंथन
Updated Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन के क्षेत्र में नई चुनौतियों पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में डिजिटल होती दुनिया से मानव संसाधन के क्षेत्र में आए बदलावों पर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘संवाद-2018 एचआर कॉनक्लेव’ विषय पर हुए सेमिनार में देश-विदेश से पहुंचे एचआर प्रमुखों ने मानव संसाधन क्षेत्र में हो रहे डिजिटलाईजेशन पर विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि सोसायटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स की सलाहकार जतिंदर पीटर्स ने कहा कि ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में तकनीकी और ह्यूमन टच के तालमेल से डिजिटल वर्ल्ड की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि एचएमडी ग्लोबल (नोकिया फोन्स) के डायरेक्टर एचआर इंडिया, मिडिल ईस्ट एंड साउथ अफ्रीका गौरव सैनी ने मानव संसाधन के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन के प्रयोगों की जानकारी दी। दो चरणों में हुए कार्यक्रम में देश-विदेश से पहुंचे मानव संसाधन प्रमुखों ने मानवीय व्यवहार, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एम्प्लायेबिलिटी, डिजिटल एक्युमेंटेशन, ह्यूमन टच आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डा.) संजय जसोला, हेल्थ कार्ट कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स आफिसर जितेंद्र पनिहर, मोतीला ओसवाल कंपनी के हेड आर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट ट्रैवर मार्क फर्नाडीस, साहिल नायर, समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।