फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित भाजपा के 38 वे

मसूरी विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित भाजपा के 38 वे

Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मसूरी विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित   भाजपा के 38 वे
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर मसूरी विधानसभा के बूथ-54 में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विधायक जोशी ने कहा कि जो पौधा वर्ष 1980 में लगाया गया था, वह आज वट वृक्ष का रुप ले चुका है। उन्होंने कहा कि दो सांसद के साथ संसद जाने वाली पार्टी आज लोकसभा में 274 और राज्यसभा में 69 सांसदों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पार्टी ने स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया है। उसी क्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-54 में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के लिए कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वरूप सिंह बिष्ट, चमन लाल वाल्मीकि, बबीता सहोत्रा, राजकुमार राजौरिया, शोभा वर्मा, राजेश राजौरिया, सतेंद्र खरोला, कमल प्रधान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सत्येंद्र नाथ, एसपी सिंह, कुशाल गिल, ओम प्रकाश बावड़ी, भावना, सुदर्शन राणा, उमेद सिंह नेगी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, प्रदीप रावत, दिनेश, चमन, अनुज रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed