{"_id":"5ac685674f1c1bc5618b5a44","slug":"11522959719-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान के लिए पांच करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान के लिए पांच करोड़ जारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गर्मियों में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए शासन ने जल संस्थान को पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से जल संस्थान लो वोल्टेज के चलते नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था और किल्लत वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाने व चार धाम यात्रा में पर्यटकों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करनी होगी।
दरअसल गर्मियों में लो वोल्टेज के चलते कई नलकूप ठीक तरह से चल नहीं पाते। इसके चलते पानी की खपत बढ़ने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ता है। कई बार बिजली न होने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो जाती है। ऐसी ही समस्याओं को निपटाने के लिए जल संस्थान ने शासन को 6.23 करोड़ की डिमांड भेजी थी। इसके बाद शासन ने जल संस्थान को पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें से एक करोड़ रुपये चार धाम यात्रा के लिए और चार करोड़ रुपये संकट के समय वैकल्पिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में किया जाएगा।
---
शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें चार धाम यात्रा के लिए एक करोड़ और पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चार करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
-नीलिमा गर्ग जल संस्थान महाप्रबंधक