फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल पर तीर्थनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नए साल पर तीर्थनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 02 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नए साल पर तीर्थनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नए साल पर उमड़ी तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

-- गंगा स्नान किया, तीर्थ भ्रमण व मठ-मंदिरों के किए दर्शन
-- पर्यटक वाहनों के दबाव से दोपहर में बनी रही जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नववर्ष पर देश के विभिन्न हिस्सों व विदेशों से हजारों श्रद्धालुओं, पर्यटकों ने तीर्थनगरी की ओर रुख किया। इस दौरान नदी तटों, तीर्थक्षेत्रों में काफी संख्या में पर्यटक उमड़े रहे। भीड़भाड़ से दोपहर के समय लक्ष्मणझूला पुल खचाखच नजर आया। उधर नए साल के पहले दिन पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से दोपहर के समय नगर क्षेत्र व तपोवन आदि इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार को नया साल मनाने के लिए काफी संख्या में सैलानी तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में गंगा स्नान किया और तीर्थ भ्रमण कर मठ-मंदिरों के दर्शन किए। इस दौरान नदी तटों पर काफी संख्या में लोगों को भ्रमण करते हुए देखा गया। इसके साथ ही गंगा में साहसिक खेलों का लुत्फ उठाने, बीच कैंपों में भी काफी संख्या में पर्यटक उमड़े रहे। उधर नववर्ष पर क्षेत्र में पर्यटक वाहनों का आमद बढ़ने से नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहन रेंग रेंगकर चले, जिससे पर्यटकों को हलकान होना पड़ा। दोपहर के समय लक्ष्मणझूला पुल लोगों से खचाखच नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed